बागियों का खेल शुरू, यशपाल आर्य, संजीव आर्य आये कोंग्रेस में, हरक भी लाइन में | Yashpal Arya joined Congress

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सियासी उठापटक शुरू हो चुकी है बीजेपी के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य अपने पुत्र संजीव आर्य के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं साथ ही हरक सिंह रावत को लेकर भी संसय बना हुआ है।

Three BJP leaders including Yashpal Arya joined Congress

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य अपने पुत्र संजीव आर्य के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है हालांकि अभी औपचारिक घोषणा मात्र बाकी है। यशपाल आर्य के साथ मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि यशपाल आर्य अपने पुत्र के साथ इस वक्त दिल्ली में में मौजूद है उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। हालांकि हरक सिंह रावत को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है

यशपाल की घर वापसी —

  • 2017 में विधानसभा चुनाव में भाजपा में शामिल होने वाले कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्य आज कांग्रेस में शामिल हो रहे है।
  • समाज कल्याण मंत्री व बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य व उने बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक है।
  • दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। तब भाजपा ने दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था । दोनों ने जीत दर्ज की थी।
  • इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया।

-अब 2022 के विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राज्य में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं।

-इसी बीच चर्चा है कि यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

  • हालांकि यह कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है।
  • आज दोनों नेता दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होकर घर वापसी कर सकते रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *