सरकारी कर्मचारियों के लिए खुश खबरी, बढ़ गया आपका DA |Increased dearness allowance of Uttarakhand state employees

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर धामी है सदन में आकर राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की।

Increased dearness allowance of Uttarakhand state employees

विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन प्रदेश के कर्मचारियों के लिहाज से बेहद खुशखबरी भरा रहा है। दरअसल मानसून सत्र के तीसरे दिन जब प्रश्नकाल खत्म होने ही वाला था उससे चंद सेकेंड पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सदन में पहुंचे और जैसे ही सदन में प्रश्नकाल खत्म हुआ उसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों का डीए 17 फ़ीसदी से बढ़ाकर 28 फ़ीसदी कर दिया है।

सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश के तकरीबन ढाई लाख कर्मचारियों को सीधे तौर से लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद सदन और आसपास मौजूद सभी कर्मचारी कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब जुलाई माह से डीए के साथ-साथ एरियल भी राज्य कर्मचारियों को मिल पाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *