Skip to content
  • Mon. Apr 20th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

adv-suchna-21-jan
  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों को दी महंगाई भत्ते की सौगात, कर्मचारियों ने जताया सीएम का आभार

ByDehradun Bureau

Jan 13, 2024
  • मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों को दी महंगाई भत्ते की सौगात
  • प्रदेश के सरकारी कार्मिकों और पेंशनर्स का बढ़ा 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौग़ात दी गई है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मौजूदा महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए अब 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के पेंशनधारकों को भी चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री धामी की सहमति के बाद शासन द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि उक्त कार्मिकों को 01 जुलाई, 2023 से दिनांक 31 दिसम्बर, 2023 तक के पुनरीक्षित मंहगाई भत्ते के अवशेष (एरियर) का भुगतान नकद किया जायेगा। 01 जनवरी, 2024 से मंहगाई भत्ते का भुगतान नियमित वेतन के साथ किया जायेगा परन्तु अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित कार्मिकों के पेंशन अंशदान नियोक्ता के अंश के साथ नई पेंशन योजना से सम्बन्धित खाते में जमा की जायेगी तथा शेष धनराशि नकद भुगतान की जायेगी।

उक्त वर्णित शतों एवं पूर्व में वर्णित शर्तों / प्रतिबन्धों के अधीन उपरोक्तानुसार स्वीकृत मंहगाई भत्ता उत्तराखण्ड राज्य के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी अनुमन्य होगा।

वहीं राज्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, सचिवालय संघ, उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक महासंघ सभी ने सीएम का आभार जताया।

Post navigation

डीजीपी अभिनव कुमार ने SDRF में नियुक्त आरक्षी राजेन्द्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ के सफल आरोहण के लिए किया फ्लैग ऑफ
शहरों को स्वच्छता रैंकिंग में ऊपर लाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए: मुख्यमंत्री

Related Post

लेटेस्ट न्युज

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की देहरादून शाखा के अध्यक्ष बने CA अंकित गुप्ता | Chartered Accountants Association of Dehradun

Mar 1, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली राहत। प्रशासनिक व्यवस्था बनी और अधिक सुलभ और पारदर्शी – मुख्यमंत्री

Feb 21, 2026 admin
उत्तराखण्ड राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

UP सीएम योगी का बड़ा बयान, CM धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर | UP CM Said about CM Dhami

Feb 6, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

लेटेस्ट न्युज

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की देहरादून शाखा के अध्यक्ष बने CA अंकित गुप्ता | Chartered Accountants Association of Dehradun

March 1, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली राहत। प्रशासनिक व्यवस्था बनी और अधिक सुलभ और पारदर्शी – मुख्यमंत्री

February 21, 2026 admin
राजनीतिक

“ मजबूत परिवार, मजबूत राष्ट्र” — मातृ संस्कार समागम में गूंजा सांस्कृतिक जागरण का संदेश | ‘Matri Sanskar Sammelan’ programme in Dehradun

February 17, 2026 admin
उत्तराखण्ड राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

UP सीएम योगी का बड़ा बयान, CM धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर | UP CM Said about CM Dhami

February 6, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories