बागेश्वर उपचुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) धामी को भाजपा अब मोर्चे पर उतरने जा रही है जिसको लेकर आज मुख्यमंत्री से 21 दिसंबर तक मध्य प्रदेश और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए |
CM Dhami On 2 Days Visit to MP –Rajasthan
दूसरे राज्यों में शुरू होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मोर्चे पर उतारने का फैसला किया है।

जिसके चलते मंगलवार को सीएम धामी मध्य प्रदेश और राजस्थान के दो दिवस के दौरे पर रवाना हुए। समान नागरिक संहिता को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी के इन दोनों राज्यों में अधिक डिमांड है।
मंगलवार को मध्य प्रदेश और बुधवार को राजस्थान पहुंचेंगे सीएम धामी | CM Dhami On 2 Days Visit to MP –Rajasthan

मध्य प्रदेश और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सबसे पहले मध्य प्रदेश पहुंचेंगे जहां वह खुरई, हडकल खाती, ढाना में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 20 सितंबर को सीएम धामी राजस्थान में झालावाड़ सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। 20 सितंबर को ही वह विधानसभा क्षेत्र डांग, रामगंज मंडी, सांगोद और लडपुरा में एक के बाद एक कई सभाओं को संबोधित करेंगे।
21 सितंबर की शाम देहरादून पहुंचने सीएम | CM Dhami On 2 Days Visit to MP –Rajasthan

20 सितंबर को राजस्थान के कोटा में आराम करने के बाद मुख्यमंत्री के सितंबर की शाम को देहरादून लौटेंगे। इन दोनों राज्यों में जल्द ही उनके अन्य कार्यक्रम भी तय किया जा रहे हैं इसके अलावा कुछ विधायकों को भी मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनावों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

