राज्य में लगातार बढ़ते डेंगू के मरीज (Dengu Cases) को देखते हुए नगर निगम देहरादून की ओर से डेंगू के रोकथाम के लिए नया प्लान तैयार किया गया है। एक ही जगह पर डेंगू के 10 से ज्यादा मरीज मिलने पर उस जगह को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा तो उसके साथ ही हर घर में लारवा नष्ट करने के लिए सफाई अभियान के साथ फॉगिंग भी की जाएगी |
Dengu Cases In Dehradun
उत्तराखंड में डेंगू के रोकथाम के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है जिसमें कोरोना की तर्ज पर ही डेंगू से रोकथाम के लिए रणनीति बनाई गई है जिसके तहत एक ही जगह से डेंगू के एक से ज्यादा मरीज मिलने पर उसे एरिया को माइक्रो कंटेनमेंट घोषित किया जाएगा।
100 वार्डों में नगर निगम करेगा नए प्लान पर काम | Dengu Cases In Dehradun

राज्य में मानसून के दशक देते ही डेंगू ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए थे। जिसमें प्रदेश में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 1130 तक पहुंच चुकी है जिसमें से 655 मामले देहरादून जिले के ही हैं।
प्रत्येक वार्ड के लिए नियुक्त किए जाएंगे नोडल अधिकारी | Dengu Cases In Dehradun

नगर निगम देहरादून के द्वारा डेंगू के मरीजों की संख्या के आधार पर बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन की निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। देहरादून में रोजाना डेंगू के मामले बढ़ने को देखते हुए नगर निगम देहरादून के 100 वार्डों में रोकथाम के लिए नए प्लान पर काम करेगा।
एक जगह में 10 से अधिक मरीज पाए जाने पर घोषित होगा माइक्रो कंटेनमेंट जोन | Dengu Cases In Dehradun

नगर निगम देहरादून ने डेंगू से रोकथाम के लिए कोरोना की तर्ज पर ही कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया है जिसके तहत एक ही जगह में डेंगू के 10 से ज्यादा मरीज मिलने पर उसे जगह को कंटेनमेंट जोन बना दिया जाएगा। इसके साथ ही डेंगू से बचाव और रोकथाम के लिए 100 वार्डों में लारवा नष्ट करने के साथ थी फागिंग भी की जाएगी।

