Women Homeguard Recruitment Uttarakhand उत्तराखंड में महिला होमगार्ड की भर्ती शुरू होने जा रही है 3 अगस्त 2023 को इस की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी जिसके बाद 320 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी जिसमें खास बात यह है कि इस बार भर्ती बिना लिखित परीक्षा दिए की जाएगी |
Women Homeguard Recruitment Uttarakhand
आगामी 3 अगस्त से उत्तराखंड में महिला होमगार्ड की भर्ती शुरू होने जा रही है। शासन ने होमगार्ड विभाग को राज्य के 10 जिलों में 320 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्ती करने की इजाजत दे दी है जिसके लिए 3 अगस्त को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भर्ती होने के बाद उत्तराखंड के 10 जिलों में 10 प्लाटून कमांडर भी नियुक्त किए जाएंगे।
बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती | Women Homeguard Recruitment Uttarakhand

उत्तराखंड महिला होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया मैं अब लिखित परीक्षा अनिवार्य नहीं है आपको बता दें कि होमगार्ड की भर्ती के लिए नियमावली में बदलाव किए गए हैं जिसके तहत जहां पहले लिखित परीक्षा होना अनिवार्य था तो वहीं अब भर्ती परीक्षा में पूर्ण तरह से तय नंबरों के आधार पर चयन किया जाएगा। भर्ती कुल 60 मेंबर के लिए आकलन किया जाएगा।
- शैक्षणिक योग्यता के आधार पर 10 अंक
- एनसीसी के लिए 5 अंक
- खिलाड़ियों के लिए 5 अंक
- वाहन चालक के लिए 5 अंक
- वैतनिक और अवैतनिक सदस्य के लिए 5 अंक निर्धारित किए गए हैं
- शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंक की होगी।
होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता | Women Homeguard Recruitment Uttarakhand

उत्तराखंड होमगार्ड भर्ती में पहले शैक्षिक योग्यता में आठवीं पास होना अनिवार्य था लेकिन अब इसे बढ़ाकर दसवीं कर दिया गया है। इसके अलावा विभाग में जो कमियां हैं उनको दूर करने की कोशिश की जा रही है। होमगार्ड विभाग को सशक्त और पहले से ज्यादा सक्रिय बनाने के तहत भर्ती प्रक्रिया की नियमावली में बदलाव किए गए हैं।
तीन जिलों में नही होगी भर्ती | Women Homeguard Recruitment Uttarakhand
उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के नियमावली में हुए बदलाव के बाद पहली बार राज्य में महिला होमगार्ड की भर्ती होने जा रही है। जिसमें कुल 320 महिलाओं की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती राज्य के 10 जिलों में की जाएगी। नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून को छोड़कर राज्य के बाकी सभी जिलों में भर्ती प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी । आपको बता दें कि नैनीताल, हरिद्वार और देहरादून में पहले से पर्याप्त मात्रा में होमगार्ड मौजूद हैं जिस कारण इन राज्य में भारी नहीं की जाएगी।
यह रहेगा भर्ती शेड्यूल | Women Homeguard Recruitment Uttarakhand
- 3 अगस्त को होमगार्ड की ओर से विज्ञप्ति जारी की जाएगी।
- 21 अगस्त तक अभियार्थी आवेदन कर सकेंगे।
- 23 अगस्त से दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- 1 सितंबर से फिजिकल टेस्ट शुरू कर दिए जायेंगे।
दो चरणों में होगी भर्ती | Women Homeguard Recruitment Uttarakhand
![]()
उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल ने बताया की महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। दोनो चरणों के लिए विज्ञापन 3 अगस्त को एक साथ ही प्रकाशित किए जायेंगे।
- पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली,बागेश्वर और उधमसिंह नगर में भर्ती की जाएगी।
- दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भर्ती की जाएगी।
यह भी पढ़े…

