Skip to content
  • Tue. Oct 6th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

57 साल पुराना जनसंघ के संकल्प को सीएम धामी ने सिद्धि तक पहुँचाया, मुख्यमंत्री धामी ने इच्छाशक्ति के बूते UCC का संकल्प किया पूरा

Byadmin

Feb 6, 2024
  • देश का पहला समान नागरिक क़ानून उत्तराखण्ड विधानसभा में पेश

देहरादून। उत्तराखंड में धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता का बिल विधानसभा में पेश कर दिया है। इसके साथ ही सीएम धामी ने 57 साल पुराने जनसंघ के संकल्प को भी सिद्धि तक पहुँचाया है। 1967 में भारतीय जनसंघ ने अपने घोषणापत्र में वायदा किया था कि अगर वह सत्ता में आते है तो वह समान नागरिक कानून पारित करेंगे। जनसंघ ने इस कानून में विवाह, दत्तकग्रहण उत्तराधिकार जैसे मुद्दों पर बनाने की बात कही थी।

202 पन्नों के इस बिल में मुख्यत: इन्ही विषयों को शामिल किया गया है। इस क़ानून में विवाह ,तलाक , गुजारा भत्ता, उत्तराधिकार, दत्तकग्रहण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।

समान नागरिक क़ानून को लेकर पूरा देश इंतजार कर रहा था, लगभग दो वर्षों तक समाज के विभिन्न धर्म, संप्रदाय के प्रतिनिधियों से रायशुमारी कर 43 जनसंवाद और 72 बैठकों के बाद 2 लाख 32 हज़ार से अधिक सुझाव लेकर समिति ने UCC का ड्राफ्ट तैयार किया।

इस समान नागरिक संहिता का मूल आधार समानता और समरसता रखा गया है। यह कानून हिन्दू-मुस्लिम के वाद-विवाद सम्बंधित नहीं है। यह बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक जैसे शब्दों से भी परे कानून है। यूनिफार्म की बजाय इसे ‘कॉमन सिविल कानून’ नाम दिया गया है। इसलिए कानून के पक्ष-विपक्ष में चर्चा इसके प्रावधानों पर करनी चाहिए। अतः यह स्पष्ट कानून है, जिसे उपरोक्त विषयों में नहीं उलझाना चाहिए। यह एक प्रगतिशील – प्रोग्रेसिव कानून है। विगत 75 सालों में जिन अधिकारों से महिलाओं और बच्चों को वंचित रखा गया है। अतः इसका एकमात्र उद्देश्य महिलाओं और बाल अधिकारों को सुनिश्चित करना है।यह कानून लोगों के अधिकार छीनने का नहीं बल्कि लोगों को अधिकार देने से सम्बंधित है। यह कानून सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, हमारी सरकार ने पूरी जिम्मेदारी के साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेते हुए समान नागरिक संहिता का विधेयक विधानसभा में पेश कर दिया है। देवभूमि के लिए वह ऐतिहासिक क्षण निकट है जब उत्तराखण्ड आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन ”एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का मजबूत आधार स्तम्भ बनेगा।

Post navigation

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सीएम धामी ने CHC थैलीसैंण को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने की दी स्वीकृति
सीएम धामी ने UCC बिल विधानसभा में किया पेश, पढ़िए क्या कुछ है बिल में प्रावधान..

Related Post

राजनीतिक लेटेस्ट न्युज सरकारी योजनायें

7,000 बीघा जमीन का सच: UIIDB के MD आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई हकीकत, जानें PPP और लीज का गणित

Sep 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Uttarkashi District Co-operative Bank: जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, मिला जीत का मंत्र

Sep 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Kailash Mansarovar Yatra: नेपाल का प्रमुख Route तबाह, क्या Uttarakhand बनेगा नया Gateway?

Sep 14, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

राजनीतिक लेटेस्ट न्युज सरकारी योजनायें

7,000 बीघा जमीन का सच: UIIDB के MD आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताई हकीकत, जानें PPP और लीज का गणित

September 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Uttarkashi District Co-operative Bank: जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की CM पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, मिला जीत का मंत्र

September 14, 2026 admin
Uncategorized

BKTC Board Meeting: बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, 32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

September 14, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Kailash Mansarovar Yatra: नेपाल का प्रमुख Route तबाह, क्या Uttarakhand बनेगा नया Gateway?

September 14, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories