Skip to content
  • Wed. Jul 15th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा बोले- खतरनाक जगहों पर बनेगी टनल, हो रहा सर्वे

Byadmin

Jun 24, 2024

केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि धारचूला से आदि कैलाश तक एक-दो खतरनाक जगहों पर टनल बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। कहा कि हापुड़ बैंड पर नैनीताल, अल्मोड़ा और आदि कैलाश के साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।

आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे मंत्री अजय टम्टा ने दिल्ली जाते समय पत्रकारों से कहा कि चंपावत बाईपास को अगले महीने तक स्वीकृत करा लिया जाएगा। मुडियानी से तिलौन तक 328 करोड़ की लागत से 9.8 किमी सड़क बनाई जाएगी। लोहाघाट बाईपास को भी मंजूरी दिलाई जाएगी।

देवराड़ी बैंड से पाटन पाटनी तक 6.4 किमी सड़क में टनल भी बनाई जाएगी। इसके लिए ड्रोन से सर्वे शुरू कर दिया है। पिथौरागढ़ में 14 किमी लंबा बाईपास बनेगा। इसमें 2.50 किमी टनल का प्रस्ताव है जो ऐंचोली से निकलेगा और सातशिलिंग में मिलेगा। इसके लिए भी सर्वे किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पनार से अल्मोड़ा 77 किमी टू-लेन सड़क बनाने की प्रक्रिया गतिमान है। मंत्री ने बताया कि अल्मोड़ा से ताकुला-बागेश्वर-उडियारी बैंड तक टू-लेन सड़क की मंजूरी मिली है। उडियारी बैंड से घाट तक भी टू-लेन सड़क की डीपीआर बनवाई जाएगी। कहा कि चंपावत में स्वाला के पास डेंजर जोन में पुल निर्माण के लिए सर्वे किया जा रहा है।

धारचूला से आदि कैलाश तक सड़क बेहतर हो, यात्रियों को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए बीआरओ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने कहा कि बरसात के सीजन में सड़कें बंद न हों इसके लिए अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Post navigation

उत्तराखण्ड में सर्वप्रथम यू.सी.सी.लागू किए जाने पर मुख्यमंत्री धामी मुंबई में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति पुरस्कार से हुए सम्मानित
महाराज ने किये ओल्ड लिपुलेख पास से कैलाश के दर्शन, पहली बार प्रदेश सरकार का कोई मंत्री पहुंचा 18000 फीट की ऊंचाई पर

Related Post

उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Jul 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

Jun 19, 2026 admin
अधिकारी विशेष लेटेस्ट न्युज

IAS Ashish Chauhan: उत्तराखंड में नवाचार, एविएशन सुधार और आपदा प्रबंधन की नई पहचान

May 12, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

July 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

June 19, 2026 admin
Uncategorized सरकारी योजनायें

Dehradun SIR 2026 : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करने के निर्देश

June 5, 2026 admin
राजनीतिक

Nitin Nabin uttarakhand Visit : उत्तराखंड दौरे से वापिस लौटे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , जाने क्या रहा इन तीन दिनों में खास

May 31, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories