Skip to content
  • Thu. Jul 9th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

हरक सिंह बोले – मै कांग्रेस के साथ, पार्टी को करूँगा मजबूत, बहू के बीजेपी में जाने पर भी बोले..

Byadmin

Apr 24, 2024

देहरादून: जब से हरक सिंह की पुत्र वधू अनुकृति बीजेपी में शामिल हुई हैं तभी से हरक सिंह के रुख को लेकर सवाल खडे उठ रहें हैं क्या हरक सिंह भी बीजेपी में शामिल होंगे इसको लेकर लगातार सवाल पूछे जा रहें हैं वही हरक सिंह लोकसभा चुनावों के दौरान  कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष मे प्रचार करते भी नहीं दिखाई दिए।

वही अब हरक सिंह का बयान सामने आया हैं उनके अनुसार मै कांग्रेस के साथ हूँ इस बीच कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में उड़ीसा गया। दिल्ली में कांग्रेस की बैठकों में शामिल हुआ। अब फिर उड़ीसा जाने वाला हूं। हरक बोले, किसी हिंदी भाषी राज्य में जिम्मेदारी को कहा है।अनुकृति गुसाईं के भाजपा में शामिल होने पर उनके ससुर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह ने कहा है कि वो अपना राजनीतिक भविष्य तय करने को स्वतंत्र है।

बकौल हरक-जहां तक मेरी बात है तो मैं कांग्रेस के साथ हूं। मेरा लक्ष्य कांग्रेस की सरकार बनाना है।हरक ने कहा कि अनुकृति ने भाजपा में शामिल होने का निर्णय स्वतंत्र होकर लिया है। उन्हें अपना भविष्य तय करने का हक है। आम चुनाव में सक्रिय नहीं होने और सियासी भविष्य पर बकौल हरक-बीते दिनों मैं ईडी के नोटिस में घिरा रहा, इससे ज्यादातर वक्त दिल्ली में बीता।

इस बीच कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में उड़ीसा गया। दिल्ली में कांग्रेस की बैठकों में शामिल हुआ। अब फिर उड़ीसा जाने वाला हूं। हरक बोले, मैंने राष्ट्रीय नेतृत्व से किसी हिंदी भाषी राज्य में जिम्मेदारी को कहा है। उत्तराखंड में भी मैं कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहा हूं।

गढ़वाल क्षेत्र में नए चेहरों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूं। गोदियाल के चुनाव से गढ़वाल में कांग्रेस में जान आई है। आगामी विस चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी।

Post navigation

उत्तराखंड में निकायों की मतदाता सूची जारी, पहाड़ों से बढ़ा पलायन तो मैदानी क्षेत्रों में बढ़ी संख्या
भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के साथ पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Post

उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Jul 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

Jun 19, 2026 admin
अधिकारी विशेष लेटेस्ट न्युज

IAS Ashish Chauhan: उत्तराखंड में नवाचार, एविएशन सुधार और आपदा प्रबंधन की नई पहचान

May 12, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

July 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

June 19, 2026 admin
Uncategorized सरकारी योजनायें

Dehradun SIR 2026 : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करने के निर्देश

June 5, 2026 admin
राजनीतिक

Nitin Nabin uttarakhand Visit : उत्तराखंड दौरे से वापिस लौटे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , जाने क्या रहा इन तीन दिनों में खास

May 31, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories