Skip to content
  • Sat. Aug 8th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

सीएस राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को निवेश प्रस्तावों के कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म को दस दिनों में निस्तारित करने की दी डेडलाइन

Byadmin

May 30, 2024

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियो को जिला स्तर पर लंबित नए निवेश प्रस्तावों के कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म को दस दिनों में निस्तारित करने की डेडलाइन दी है। इसके साथ ही सीएस ने सभी जिलाधिकारियों को नए निवेश प्रस्तावों के द्वितीय स्तर के अनुमोदन को भी 30 दिन के भीतर निस्तारित करने का अल्टीमेटम दिया है।

निवेशकों की विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए राधा रतूड़ी ने राजस्व, शिक्षा, यूपीसीएल तथा जिला प्रशासन को शिकायतों के तत्काल निस्तारण के कड़े निर्देश दिए है। निवेशकों की शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव ने इस पर तत्परता से शीर्ष प्राथमिकता पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों से नए निवेश प्रस्तावों के कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के लंबित होने के कारणों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने राज्य स्तर पर महानिदेशक एव आयुक्त उद्योग को भी निवेशकों के लंबित कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म के तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिए है।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य स्तर पर विभिन्न कारणों से 75 निवेश प्रस्ताय लंबित है. जिनके निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है। जिला स्तर पर 38 कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म विभिन्न कारणों से लंबित है, जिनके निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है। जिला स्तर पर अभी तक कुल 1174 कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म अनुमोदित किए जा चुके है। जिला स्तर पर द्वितीय स्तर पर अनुमोदन हेतु 787 निवेश प्रस्ताव लंबित है जिनके निस्तारण की कार्यवाही गतिमान है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में 61वी राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पाण्डेय सहित उद्योग विभाग के अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

उत्तराखंड आवास नीति 2024 में मध्यम वर्गीय लोगों को मिलेगी आवास की सुविधा : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
बढ़ते तापमान को लेकर सीएम धामी ने स्वास्थ्य सचिव को दिए अहम निर्देश, स्वास्थ्य सचिव ने लोगों से की ये अपील..

Related Post

राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Dhami Cabinet: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं के लिए बड़े फैसले, देखे कैबिनेट के 13 बड़े फैसले

Aug 7, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Jul 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

Jun 19, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Dhami Cabinet: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं के लिए बड़े फैसले, देखे कैबिनेट के 13 बड़े फैसले

August 7, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

बदरीनाथ धाम चढ़ावा विवाद: BKTC ने जांच के दिए आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

July 3, 2026 admin
उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

June 19, 2026 admin
Uncategorized सरकारी योजनायें

Dehradun SIR 2026 : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करने के निर्देश

June 5, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories