Skip to content
  • Fri. May 22nd, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

शीतलहर को देखते हुए सीएस ने जनपदों को दिए ये निर्देश.. डीएम करेंगे ये काम..

Byadmin

Jan 2, 2024

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुयी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति में प्रस्तावों के लाने से पूर्व जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा प्रस्तावों की जांच अनिवार्य रूप से करा ली जाए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न जनपदों द्वारा प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए अलग-अलग प्रक्रियाएं अपनायी जा रही है। इसमें सुधार लाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी जनपदों से सुझाव मांगते हुए प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए एक समान प्रक्रिया अपनाए जाने के निर्देश दिए।

शीतलहर को देखते हुए मुख्य सचिव ने जनपदों द्वारा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त धनराशि के प्रस्ताव शासन को शीघ्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य में शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए जनपद पौड़ी के लिए 15 लाख सहित बाकी 12 जनपदों को 10 -10 लाख (कुल ₹135 लाख) आबंटित कर कार्याेत्तर स्वीकृति सहित विभिन्न प्रस्तावों को स्वीकृति दी गयी।

इस अवसर पर सचिव श्री रंजीत कुमार सिन्हा, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपदों से जिलाधिकारी सहित शासन से अन्य वरिष्ठ उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों व स्टाफ ने धूमधाम से मनाया नया साल, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
वित्त मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ के विजेताओं को किया पुरस्कृत, विजेताओं ने की सरकार के प्रयासों की प्रशंसा

Related Post

अधिकारी विशेष लेटेस्ट न्युज

IAS Ashish Chauhan: उत्तराखंड में नवाचार, एविएशन सुधार और आपदा प्रबंधन की नई पहचान

May 12, 2026 admin
क्राइम लेटेस्ट न्युज

Dehradun SSP : वीकेंड पर नहीं लगा जाम, एसएसपी दून की रणनीति आयी काम।

May 9, 2026 Adhir Yadav
लेटेस्ट न्युज

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की देहरादून शाखा के अध्यक्ष बने CA अंकित गुप्ता | Chartered Accountants Association of Dehradun

Mar 1, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

उत्तराखण्ड

नर्सिंग अभ्यर्थियों ने स्थगित किया धरना,60 घंटे बाद टंकी से नीचे उतरे प्रदर्शनकारी

May 13, 2026 Adhir Yadav
अधिकारी विशेष लेटेस्ट न्युज

IAS Ashish Chauhan: उत्तराखंड में नवाचार, एविएशन सुधार और आपदा प्रबंधन की नई पहचान

May 12, 2026 admin
उत्तराखण्ड मौसम

मानसून से पहले अलर्ट मोड पर सरकार, आपदा की स्थिति पर तत्काल रिस्पांस के निर्देश

May 12, 2026 Adhir Yadav
उत्तराखण्ड

यमुना विहार में बिना नक्शा बन रही बिल्डिंग पर बड़ी कार्रवाई: MDDA ने अवैध व्यवसायिक निर्माण को किया सील, नियमों के उल्लंघन पर उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी सख्त

May 11, 2026 Adhir Yadav
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories