Skip to content
  • Mon. May 25th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

लोकसभा चुनावों में अपार जन समर्थन के लिए सीएम धामी ने जताया प्रदेश की देव तुल्य जनता का आभार

Byadmin

Jun 4, 2024

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव में सभी पांचों सीटों पर विजयी बनाये जाने पर प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त किया है । मुख्यमंत्री ने इस विजय को पार्टी कार्यकर्ताओं, सभी पदाधिकारियों की मेहनत एवं मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार सांय प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमारे लिए यह जनादेश प्रदेश की देवतुल्य जनता की और अधिक मनोयोग से जनसेवा की प्रेरणा देने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी कार्यों पर भी अपनी मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऐतिहासिक दिन है जब भाजपा और एनडीए गठबंधन को देश की जनता ने बहुमत देकर फिर से सरकार में आने का अवसर दिया है। ”प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट जी के नेतृत्व में हमें यह सफलता मिली है।” हम सब उनका अभिनंदन करते है।

मुख्यमंत्री ने सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी हमारी माँ है और माँ के इस प्रांगण में वे सबका स्वागत एवं अभिनंदन करते है। इस चुनाव अभियान में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पिछले 10 सालों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है तथा देवभूमि प्रधानमंत्री के दिल में बसता है, जिसके फलस्वरूप उन्होंने दो लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं की स्वीकृति उत्तराखण्ड को प्रदान की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुये कहा कि देहरादून-दिल्ली एलीवेटेड रोड जल्दी ही पूरा होने वाला है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण अपने अंतिम चरण में है, जिससे पहाड़ में रेल का सपना साकार होगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर तेजी से कार्य हो रहा है, लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा की यात्रा कर रहे हैं, मानसखण्ड के तहत हजारों श्रद्धालु कैंचीधाम की यात्रा कर रहे हैं, आदि कैलाश की यात्रा करके प्रधानमंत्री ने लोगों का ध्यान उस ओर आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त समान नागरिक संहिता विधेयक को कानून के रूप में मान्यता मिल गयी है, दंगा रोधी कानून, राज्य में निवेश लाने सहित सभी काम डबल इंजन की सरकार में हुये हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत हम सबका प्रोत्साहन बढ़ाने एवं गुरूतर दायित्व के बोध के साथ ही जन-जन तक पहुंच बनाए जाने का साधन बनेगा।

Post navigation

सोशल मीडिया पर सीएम धामी की लोकप्रियता की धूम, एक करोड़ हुए फालोवर्स, धामी राज्य में टॉप तो देश में पक्ष-विपक्ष के कई बड़े नेताओं से ज्यादा हुए फालोवर्स
लोकसभा चुनाव 2024: उत्तराखंड में पाँचों सीटों पर भाजपा की जीत की हैट्रिक

Related Post

अधिकारी विशेष लेटेस्ट न्युज

IAS Ashish Chauhan: उत्तराखंड में नवाचार, एविएशन सुधार और आपदा प्रबंधन की नई पहचान

May 12, 2026 admin
क्राइम लेटेस्ट न्युज

Dehradun SSP : वीकेंड पर नहीं लगा जाम, एसएसपी दून की रणनीति आयी काम।

May 9, 2026 Adhir Yadav
लेटेस्ट न्युज

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की देहरादून शाखा के अध्यक्ष बने CA अंकित गुप्ता | Chartered Accountants Association of Dehradun

Mar 1, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने उत्तराखंड बोर्ड के होनहारों को नवाजा, बेटियों के शानदार प्रदर्शन की विशेष रूप से की सराहना

May 17, 2026 Adhir Yadav
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, थारू समाज की संस्कृति को बताया राज्य की अमूल्य धरोहर

May 16, 2026 Adhir Yadav
Uncategorized

नो व्हीकल डे अफसर खुद बने मिसाल साइकिल से दफ्तर पहुंचे महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी

May 16, 2026 Adhir Yadav
अधिकारी विशेष उत्तराखण्ड क्राइम

ऑपरेशन प्रहार 1,400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार,अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान

May 15, 2026 Adhir Yadav
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories