Skip to content
  • Sat. May 2nd, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की लोकसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा, दिए ये निर्देश..

Byadmin

Feb 20, 2024

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत शिक्षा एवं सम्बन्धित विभागों को राज्य में सभी 11729 पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं हेतु पेयजल एवं शौचालय, बिजली, पर्याप्त फर्नीचर, शेड तथा दिव्यांगजनों तथा बुजर्ग मतदाताओं के लिए रैम्प, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं तथा आकस्मिक चिकित्सा उपचार की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने एक एयर एम्बुलेंस, केशलेस उपचार की व्यवस्था, मेडिकल किट्स की उपलब्धता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हमें केजुअल्टी फ्री इलेक्शन 2024 के विजन के साथ कार्य करना है। मुख्य सचिव ने सभी निर्वाचन कार्मिकों की हेल्थ स्क्रीनिंग करवाने एवं जिला स्तरीय मेडिकल कमेटी के माध्यम से इस सम्बन्ध में मार्गदर्शन लेने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग को विशेषरूप से निर्देश देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अवैध शराब की जमाखोरी तथा तस्करी को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस तथा आबकारी का जॉइन्ट ऑपरेशन चलाने, शराब की उत्पादन ईकाइयो, गोदामों तथा लाइसेन्स वाली दुकानों की सीसीटीवी से निगरानी करने, अर्न्तराज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट एवं कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी चेक पोस्ट की भी सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपने विभाग में राज्य स्तर, जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर निर्वाचन नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी सरकारी कार्मिकों, निर्वाचन की ड्यूटी में लगें कार्मिकों, पुलिस कर्मियों को पोस्टल बैलेट या ईडीसी के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में कुल 189000 सरकारी कार्मिक, 5700 होम गार्ड्स, 9487 पीआरडी कर्मी तथा लगभग 25000 उपनल कार्मिकों मिलाकर कुल 229187 मतदाता हैं। यदि शत् प्रतिशत कार्मिक अपने मतदान का प्रयोग करते हैं तो मतदान प्रतिशत में 2.78 प्रतिशत की वृद्धि होगी। मुख्य सचिव ने सभी विभागों एवं कार्यालयों को अपने शत् प्रतिशत कार्मिकों को मतदान की शपथ दिलाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सचिव सैनिक कल्याण को सभी जिलों में सर्विस वोटर्स की लिस्ट अपडेट करने तथा सर्विस वोटर्स के शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने श्रम विभाग को सभी श्रमिकों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले कर्मियों का मतदान सुनिश्चित करने के लिए फैक्ट्री एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों का सहयोग लेने के भी निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल फैनई, एडीजी एपी अंशुमान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा0 बी वी आर सी पुरूषोतम सहित विभिन्न सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की लोकसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा, दिए ये निर्देश..
प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन का ही प्रतिफल है कि हम उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने की ओर अग्रसर: सीएम धामी

Related Post

लेटेस्ट न्युज

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की देहरादून शाखा के अध्यक्ष बने CA अंकित गुप्ता | Chartered Accountants Association of Dehradun

Mar 1, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली राहत। प्रशासनिक व्यवस्था बनी और अधिक सुलभ और पारदर्शी – मुख्यमंत्री

Feb 21, 2026 admin
उत्तराखण्ड राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

UP सीएम योगी का बड़ा बयान, CM धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर | UP CM Said about CM Dhami

Feb 6, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

लेटेस्ट न्युज

भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की देहरादून शाखा के अध्यक्ष बने CA अंकित गुप्ता | Chartered Accountants Association of Dehradun

March 1, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली राहत। प्रशासनिक व्यवस्था बनी और अधिक सुलभ और पारदर्शी – मुख्यमंत्री

February 21, 2026 admin
राजनीतिक

“ मजबूत परिवार, मजबूत राष्ट्र” — मातृ संस्कार समागम में गूंजा सांस्कृतिक जागरण का संदेश | ‘Matri Sanskar Sammelan’ programme in Dehradun

February 17, 2026 admin
उत्तराखण्ड राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

UP सीएम योगी का बड़ा बयान, CM धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों पर | UP CM Said about CM Dhami

February 6, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories