Skip to content
  • Fri. Jun 19th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के साथ पहुंचा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Byadmin

Apr 24, 2024

पौड़ी गढ़वाल: एसएसबी भर्ती परीक्षा में फर्जी दस्तावेजों के साथ शामिल होने पहुंचे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कूटरचित दस्तावेज, फोटो सहित फर्जी प्रमाणपत्र मिले हैं। एसएसबी से मिली तहरीर के आधार पर कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है।

श्रीनगर प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुनील रावत ने बताया सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली की ओर से बीते सोमवार को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर में जल वाहक की परीक्षा में धोखाधड़ी करने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ परीक्षा के पीठासीन अधिकारी एवं केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें कहा गया था कि आरोपी परीक्षा में फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों, फोटो, थम इम्प्रेशन व फर्जी अभ्यर्थी बनकर शामिल हुआ।

इस जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर आरोपी रामबृज (24) निवासी ग्राम बीच का पुरा तहसील व थाना अम्बाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से की गई जांच में आरोपी के मोबाइल फोन में विभिन्न विभागों एसएससी, बीएसएफ, आर्मी, सीआईएसएफ एवं अन्य के एडमिट कार्ड और कई किस्म के फोटोग्राफ एवं दस्तावेज भी पाए गए हैं, जिसमें किसी गिरोह का होना भी संभावित है।

कोतवाली प्रभारी सुनील रावत ने बताया कि आरोपी के पास से धोखाधड़ी कर लिखित परीक्षा एवं शारीरिक परीक्षा एवं स्किल टेस्ट में फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर धोखाधड़ी करना भी पाया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विवेचना एसआई विजय शैलानी द्वारा की जा रही है

Post navigation

हरक सिंह बोले – मै कांग्रेस के साथ, पार्टी को करूँगा मजबूत, बहू के बीजेपी में जाने पर भी बोले..
उत्तराखंड वन विभाग के नए HoFF के नाम पर लगी मुहर, ये होंगे नए मुखिया..

Related Post

उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

Jun 19, 2026 admin
अधिकारी विशेष लेटेस्ट न्युज

IAS Ashish Chauhan: उत्तराखंड में नवाचार, एविएशन सुधार और आपदा प्रबंधन की नई पहचान

May 12, 2026 admin
क्राइम लेटेस्ट न्युज

Dehradun SSP : वीकेंड पर नहीं लगा जाम, एसएसपी दून की रणनीति आयी काम।

May 9, 2026 Adhir Yadav
Google news Khabar With Cover

Also Check

उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज

Monsoon 2026: देहरादून में हाई अलर्ट, प्रमुख सचिव ने आपदा तैयारियों की समीक्षा की, 73 गांवों पर विशेष नजर

June 19, 2026 admin
Uncategorized सरकारी योजनायें

Dehradun SIR 2026 : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, 7 जून तक बीएलए-2 नियुक्त करने के निर्देश

June 5, 2026 admin
राजनीतिक

Nitin Nabin uttarakhand Visit : उत्तराखंड दौरे से वापिस लौटे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष , जाने क्या रहा इन तीन दिनों में खास

May 31, 2026 admin
उत्तराखण्ड जॉब अलर्ट

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य एवं मानसून तैयारियों की समीक्षा की,फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी सीधी भर्ती

May 19, 2026 Adhir Yadav
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories