Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Khabar With Cover

Khabar With Cover

उत्तराखंड न्युज

  • लेटेस्ट न्युज
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मौसम
    • क्राइम
    • खेल कूद
    • सेलिब्रिटी और मनोरंजन
    • हेल्थ & फिटनेस
  • राजनीतिक
  • सैर-सपाटा
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलॉजी
  • Government Orders
  • NEWS MAGAZINE
  • Web Stories
लेटेस्ट न्युज

कृषि मंत्री ने वन्य जीवों से फसल क्षति की समस्या के निराकरण को लेकर अधिकारियों को ठोस नीति बनाने के दिए निर्देश

Byadmin

Jun 24, 2024

देहरादून: प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग की विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान केंद्र पोषित योजनाओं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,परम्परागत कृषि विकास योजना, सम मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, रेनफेड एरिया डैवेजपमेंट, सममिशन ऑन एग्रीकचर मैकेनाइजेशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, स्वाईल हैल्थ मैनेजमेंट, स्वाईल हैल्थ कार्ड आदि योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारीयों केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अधिकारियों परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत 296 स्टोर खुल चुके हैं। मंत्री ने अधिकारियों को बंदरों समेत दूसरे वन्य जीवों से फसल क्षति की समस्या के निराकरण को लेकर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा ठोस नीति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जैविक खेती और परंपरागत फसलों की ओर कृषकों को प्रोत्साहित किया जाए।

मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश में आज एरोमा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं, उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में एरोमा सेक्टर में किसानों को अधिक से अधिक जोड़े जाने हेतु प्रयास किए जाए। मंत्री गणेश जोशी ने तराई वाले क्षेत्रों में मक्के की खेती हेतु किसानों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि ऊधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज, काशीपुर, खटीमा में मक्के के उत्पादन को बढ़ाने हेतु कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा मंडवा झिंगोरा के उत्पाद को बढ़ाए जाने के प्रयास किया जाए।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग के अधिकारियों तथा ग्राम्य विकास के अधिकारियों को ज्वाइंट मीटिंग के भी निर्देश दिए। जिसमे कृषि एवं ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित योजनाओं को क्लब कर सुनियोजित ढंग से कार्य किया जाए। मंत्री ने अधिकारियों को बीज, दवाइयां किसानों को कैलेंडर के अनुरूप वितरण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को क्लास्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाए। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जिन लाभार्थियों को ई-केवाईसी नहीं हो पाई है,उनकी ई-केवाईसी कराई जाए।

उन्होंने अधिकारियों को ई-केवाईसी हेतु जागरूकता अभियान सेमिनार किए जाय ताकि योजना के माध्यम से अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बागवानों तथा कृषकों के लिए ढूलान हेतु रोप-वे निर्माण का कार्य शीघ्र किए जाए। मंत्री गणेश जोशी ने फसल बीमा हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाए। मंत्री ने फार्म मशीनरी बैंक की भी जानकारी ली अधिकारियों द्वारा बताया गया की 2500 से अधिक फार्म मशीनरी बैंक तैयार किया जा चुके है।

इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव कृषि आनंद स्वरूप, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, निदेशक केसी पाठक, कैप डायरेक्टर डॉ. निपेंद्र चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

महाराज ने किये ओल्ड लिपुलेख पास से कैलाश के दर्शन, पहली बार प्रदेश सरकार का कोई मंत्री पहुंचा 18000 फीट की ऊंचाई पर
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जाली प्रमाण-पत्रों के मामलों में कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

Related Post

Viral News उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज सैर-सपाटा

नेपाल बाढ़ के बाद उत्तराखंड में नदी किनारे बसे शहर कितने सुरक्षित ? 2300 KM Flood Plain Mapping

Sep 4, 2026 admin
उत्तराखण्ड राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद : 2027 में दलित वोट का क्या होगा सियासी गणित?

Sep 4, 2026 admin
लेटेस्ट न्युज

मिलावट-जमाखोरी पर सरकार का चाबुक, उत्तराखंड में तेज हुआ जांच अभियान

Aug 24, 2026 admin
Google news Khabar With Cover

Also Check

Viral News उत्तराखण्ड लेटेस्ट न्युज सैर-सपाटा

नेपाल बाढ़ के बाद उत्तराखंड में नदी किनारे बसे शहर कितने सुरक्षित ? 2300 KM Flood Plain Mapping

September 4, 2026 admin
उत्तराखण्ड राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद : 2027 में दलित वोट का क्या होगा सियासी गणित?

September 4, 2026 admin
लेटेस्ट न्युज

मिलावट-जमाखोरी पर सरकार का चाबुक, उत्तराखंड में तेज हुआ जांच अभियान

August 24, 2026 admin
राजनीतिक लेटेस्ट न्युज

Dhami Cabinet: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं के लिए बड़े फैसले, देखे कैबिनेट के 13 बड़े फैसले

August 7, 2026 admin
Archives
https://www.youtube.com/watch?v=jL2c7LJJPVI&t=201s
Khabar With Cover

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • All News
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • NEWS MAGAZINE
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Web Stories